{"product_id":"bhagavad-gita-for-pregnancy-hindi","title":"Bhagavad Gita for Pregnancy - Hindi Edition","description":"\u003cp\u003e\u003cmeta charset=\"UTF-8\"\u003e\u003cstrong\u003eप्रेग्नेंसी में मन में बहुत कुछ चलता रहता है। यह किताब आपको अपने भीतर थोड़ा सुकून पाने में मदद करती है।\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cdetails style=\"margin-bottom: 12px; border-top: 1px solid #e5e5e5; padding-top: 12px;\"\u003e\n\u003csummary style=\"cursor: pointer; font-weight: 600; padding-bottom: 8px;\"\u003eइस किताब के बारे में और जानें\u003c\/summary\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cspan\u003eभगवद्गीता के 108 श्लोक, रोज़ 10 मिनट अपने लिए। एक शांत मन और अपने बच्चे के साथ उस रिश्ते के लिए, जो जन्म से पहले ही शुरू होता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cstrong\u003e\u003cspan\u003eयह किताब किसके लिए है\u003c\/span\u003e\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cul\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan\u003eउन मॉम्स-टू-बी के लिए, जिन्हें और सलाह नहीं, बल्कि रोज़ कुछ करने का एक आसान तरीका चाहिए\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan\u003eजो अपने बच्चे के साथ बिना स्क्रीन के, कुछ पल शांति से बिताना चाहती हैं\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan\u003eउन मॉम्स-टू-बी के लिए, जिन्हें भगवद्गीता का ज्ञान पसंद है और वे उसे प्रेग्नेंसी में अपनाना चाहती हैं\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan\u003eउन लोगों के लिए, जो ऐसा गिफ़्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ़ प्यारा नहीं, बल्कि मायने भी रखता हो\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003c\/ul\u003e\n\u003c\/details\u003e\n\u003cdetails style=\"margin-bottom: 12px; border-top: 1px solid #e5e5e5; padding-top: 12px;\"\u003e\n\u003csummary style=\"cursor: pointer; font-weight: 600; padding-bottom: 8px;\"\u003eकिताब के अंदर क्या है\u003c\/summary\u003e\n\u003cul style=\"margin-bottom: 12px;\"\u003e\n\u003cli\u003e108 श्लोक, संस्कृत उच्चारण और आसान हिंदी अर्थ के साथ\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003eहर श्लोक के बाद एक\u003cspan\u003e प्रेग्नेंसी रिफ्लेक्शन\u003c\/span\u003e\n\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cmeta charset=\"UTF-8\"\u003e\n\u003cspan\u003e12 थीम्स जैसे धर्म, स्थितप्रज्ञ, करुणा, जय और अन्य विषय\u003c\/span\u003e, 12 गाइडेड एक्टिविटी\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003eरोज़ 10 मिनट। किसी भी ट्राइमेस्टर में शुरू करें\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e148 पेज। एक यादगार किताब, जिसे आपका बच्चा एक दिन खुद पढ़ सकेगा\u003c\/li\u003e\n\u003c\/ul\u003e\n\u003c\/details\u003e\n\u003cdetails style=\"margin-bottom: 12px; border-top: 1px solid #e5e5e5; padding-top: 12px;\"\u003e\n\u003csummary style=\"cursor: pointer; font-weight: 600; padding-bottom: 8px;\"\u003eहमने यह किताब क्यों बनाई\u003c\/summary\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cspan\u003eप्रेग्नेंसी को एक खूबसूरत और जादुई सफर माना जाता है। लेकिन हर दिन ऐसा महसूस नहीं होता। कभी खुश न रह पाने का गिल्ट होता है, कभी खुशियों के बीच भी अकेलापन लगता है, और कभी अपना शरीर भी अपना सा नहीं लगता।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cspan\u003eआज की साइंस बताती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान माँ की भावनाएँ बच्चे के शुरुआती ब्रेन डेवलपमेंट को प्रभावित कर सकती हैं। लगभग 5,000 साल पहले भगवद्गीता भी हमें कुछ ऐसा ही समझाती है। जब अर्जुन अपने मन के बोझ से परेशान थे, तब श्रीकृष्ण ने उनसे अपनी भावनाओं को दबाने के लिए नहीं कहा। उन्होंने उन्हें अपनी भावनाओं को समझने और जागरूकता के साथ उनका सामना करने का रास्ता दिखाया।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eयह किताब उसी बातचीत को आज की मॉडर्न मदरहुड से जोड़ती है। एक श्लोक। एक रिफ्लेक्शन। और आपके लिए कुछ शांत पल।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c\/details\u003e\n\u003cdetails style=\"margin-bottom: 12px; border-top: 1px solid #e5e5e5; padding-top: 12px;\"\u003e\n\u003csummary style=\"cursor: pointer; font-weight: 600; padding-bottom: 8px;\"\u003eगीता आपके बच्चे तक कैसे पहुंचती है\u003c\/summary\u003e\n\u003cp\u003eपंचकोश फिलॉसफी के अनुसार आप 5 परतों से बनी हैं: शरीर, सांस, मन, बुद्धि और आनंद। यह किताब उन तीन परतों पर काम करती है जो प्रेगनेंसी में सबसे ज़्यादा शोर करती हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cstrong\u003e\u003cspan\u003eमन (मनमय कोश):\u003c\/span\u003e\u003c\/strong\u003e\u003cspan\u003e रात के 3 बजे तक चलती सोच, दूसरों से तुलना और गिल्ट। गीता सिखाती है स्थितप्रज्ञ होना, यानी भावनाओं के उतार-चढ़ाव के बीच भी मन को स्थिर रखना।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cstrong\u003e\u003cspan\u003eबुद्धि (विज्ञानमय कोश):\u003c\/span\u003e\u003c\/strong\u003e\u003cspan\u003e चारों तरफ़ से आती सलाह और गलत फैसला लेने का डर। गीता सिखाती है सही-गलत को समझने की दृष्टि, यानी शोर के बीच भी साफ़ सोच।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"isSelectedEnd\"\u003e\u003cstrong\u003e\u003cspan\u003eआनंद (आनंदमय कोश):\u003c\/span\u003e\u003c\/strong\u003e\u003cspan\u003e किसी खुशी के पल में भी महसूस होने वाला अकेलापन। गीता सिखाती है आनंद, ऐसा सुख जो किसी नतीजे पर निर्भर नहीं करता। यही आपके बच्चे को दिया जाने वाला सबसे गहरा उपहार हो सकता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eशरीर और साँस के लिए उनकी अपनी प्रैक्टिस ज़रूरी है। यह किताब उन तीन परतों के लिए है, जिनके लिए अक्सर कोई और आपका साथ नहीं देता।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c\/details\u003e\n\u003cp style=\"margin-top: 16px;\"\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Nurturing Kosha","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49630316036251,"sku":"Gita-HI","price":480.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0690\/2464\/5275\/files\/IMG_4374_2.jpg?v=1790253420","url":"https:\/\/nurturingkosha.com\/products\/bhagavad-gita-for-pregnancy-hindi","provider":"Nurturing Kosha","version":"1.0","type":"link"}